मलिहाबाद में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या, आरोपी फरार

ढेढ़ेमऊ गांव में वारदात से सनसनी, अवैध शराब बिक्री के आरोपों से भी गरमाया मामला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ढेढ़ेमऊ में देशी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन रिंकू की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक हत्या का आरोप नन्हके कहार पर है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम ढेढ़ेमऊ स्थित देशी शराब की दुकान पर कार्यरत रिंकू पर आरोपी ने अचानक हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए कहा कि देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर नियमों की अनदेखी कर देर रात तक शराब बेची जाती है। आरोप यह भी है कि राघवेंद्र सिंह द्वारा अवैध रूप से कैंटीन संचालित की जा रही है और रात 12 बजे तक शराब बिक्री होती है।

हरिशंकरी अभियान में भाजपा नेता भगीरथ नगायच ने किया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : हरिशंकरी अभियान में भाजपा नेता भगीरथ नगायच ने किया वृक्षारोपण

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आबकारी नियमों के उल्लंघन और अवैध संचालन से जुड़ी शिकायतों की जानकारी आबकारी विभाग को दी जाएगी तथा मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली। यजस शर्मा की आक्रामक पारी और शिवम शर्मा व नवदीप सैनी की शानदार गेंदबाजी के दम पर शनिवार...
खेल 
डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका...
राष्ट्रीय  राज्य 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

ढाका। बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (बीईआरसी) ने जून में गुपचुप बिजली की दर बढ़ा दी है। थोक दर 7...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

बंगाल में आज बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर से...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में आज बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

नई दिल्ली। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम