728 लेखपालों को मिला प्रमोशन, बने कानूनगो

728 लेखपालों को मिला प्रमोशन, बने कानूनगो

लखनऊ। चकबंदी लेखपालों को दीपावली ारकार ने बड़ा जोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्षारत चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति दी है। प्रदेश के 68 जिलों के 728 चकबंदी लेखपालों को कानूनगो बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह महत्वपूर्ण कदम न सिर्फ अधिकारियों के भविष्य के लिए बेहतर है, बल्कि प्रदेश के किसानों के लिए भी अहम बताया जा रहा है। यह अधिकरी भूमि संबंधी विवादों के निपटारे में भी तेजी लाने का काम करेंगे। सीएम योगी के इस कदम से राज्य का कृषि क्षेत्र समृद्ध होगा और किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। 

चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी के मुताबिक प्रदेश में भूमि विवाद और चकबंदी की समस्या के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम कदम उठाये हैं। जिसमें लेखपालों की पदोन्नति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि साल 2016 से प्रदेश के कई जिलों में कानूनगो के कई पद रिक्त चल रहे थे। जिसके चलते भूमि पुनर्संयोजन और चकबंदी प्रक्रिया में बाधाएं आ रही थीं। यही वजह है कि किसानों की भूमि से जुड़े विवादों के समाधान में भी देरी हो रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या को गंभीरता से लिया लेते हुए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया गया और 728 चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति हो सकी।

इन जिलों में सर्वाधिक पदोन्नति

प्रदेश के 68 जिलों के 728 चकबंदी लेखपालों को कानूनगो बनाया गया है। जिसमें से बरेली जिले के 60 चकबंदी लेखपाल कानूनगो बने हैं। वहीं कन्नौज में 41, मुरादाबाद में 35, गोरखपुर में 32 और ललितपुर में 25 चकबंदी लेखपालों को प्रमोशन मिला है। यह निर्णय इन जिलों में चकबंदी के कार्यों में तेजी आयेगी और किसानों की समस्याओं का तेजी से निपटारा किया जा सकेगा।

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नेपाल के प्रधानमंत्री ने बदले सुर, कहा- युद्ध हुआ तो किसी के पक्ष में नहीं नेपाल के प्रधानमंत्री ने बदले सुर, कहा- युद्ध हुआ तो किसी के पक्ष में नहीं
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि यदि दक्षिण एशिया में दो देशों के बीच में युद्ध...
श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी
आज ग्वालियर आएंगे उपराष्ट्रपति  
माय रीवा सिटीजन ऐप का  मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जंयती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने किया नमन
आरसीबी ने आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में  सीएसके को 2 रन से हराया
 एनसीआर में सक्रिय लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार