हाईवे पर रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रफतपुर अंडरपास से आगे मुंडापांडे ज़ीरो प्वाइंट के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.ऑटो ड्राइवर माटी उर्फ संजू अपने परिवार के साथ रफतपुर कटघर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में ऑटो में बैठी सभी सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं. 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कराया गया. घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हटवाया.ऑटो चालक माटी उर्फ संजू पुत्र मुन्ना सिंह, निवासी अब्दुल्लापुर, कुंदरकी के रहने वाले थे. वह अपने परिवार के साथ रफतपुर कटघर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंची कटघर पुलिस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत

 

आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल ये खबर भी पढ़े : आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिकायत के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान 

— निजी अस्पताल की होगी जांच,डीएम को दिए आदेश 
उत्तर प्रदेश 
शिकायत के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान 

इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...
इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन