यूपी में बनेंगे 5 लाख 56 हजार पीएम आवास
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में दूश भर में यूपी पहले स्थान पर है। हर पात्र व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में केन्द्र सरकार ने यूपी के लिए 5 लाख 56 हजार 634 प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृत प्रदान की है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों को इन आवासों का आवंटन भी कर दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रयागराज के जरूरतमंद परिवारों के लिए 17,004 पक्के आवास बनाये जायेंगे। इसी तरह सीतापुर को 47,160, सोनभद्र को 35,412, बहराइच को 27,229, खीरी को 24,139, प्रतापगढ़ को 23,092, बांदा को 21,673, प्रयागराज को 17,004, मिजार्पुर को 16,109, सुल्तानपुर को 16,032, जौनपुर को 15,253, बाराबंकी को 15,124, हरदोई को 14,871, अमेठी को 14,414, रायबरेली को 13,464, फतेहपुर को 13,207, गोंडा को 12,348 और शाहजहांपुर को 11,308, आजमगढ़ को 10,824 आवास की स्वीकृति प्रदान की गयी।
उन्होंने प्रमुख सचिव एवं आयुक्त, ग्राम विकास सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को स्वीकृत आवासों की अग्रिम प्रक्रिया तुरंत शुरू करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। योजना की राशि सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जायेगी। पात्र लाभार्थियों के चयन और वित्तीय सहायता प्रदान करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसकी लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
