उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसाें में 18 लोगों की मौत, 27 घायल

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने हादसाें पर जताया दुख

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार का दिन सड़क हादसों के लिहाज से बहुत दु:खद रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग घायल हैं। अंबेडकर नगर में हुए दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं जालौन में अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। इसके अलावा रायबरेली, बुलंदशहर, बस्ती और फतेहपुर जिले में हुए दुर्घटनाओं में एक-एक लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दुर्घटनाओं में हुई जनहानि पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।

जालौन जिले के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के 84 गुंबद नामक स्थान के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार टवेरा कार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी अयोध्या से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। मृतकों में ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी और अंशुल तिवारी शामिल हैं। अन्य चार घायल हैं। प्राथमिक जांच में चालक को नींद आना हादसे का कारण नजर आ रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

नर्सेस संघ ने वर्दी भत्ते के शासनादेश का किया स्वागत  ये खबर भी पढ़े : नर्सेस संघ ने वर्दी भत्ते के शासनादेश का किया स्वागत

इसी तरह अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना इलाके में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो भाई समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली। मृतकाें में अंबेडकरनगर के लोरपुर ताजन/सैदापुर निवासी कैफी (32), सेमरा कटका निवासी उत्तम कुमार (24), जैनापुर निवासी आदित्य कुमार (25) उसका भाई दिव्यांशू (22), पट्टी मुइथन निवासी लालचंद (24), सिकंदरपुर सम्मनपुर निवासी राजू गुप्ता (32), साहिल (28) और इंद्रेश (30) शामिल हैं।

रायबरेली जनपद में सलोन थाना क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ़्तार लोडर ने रविवार की देर रात एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान ऊंचाहार के इंदर का पुरवा मजरे मिर्जापुर ऐहारी निवासी मनोज पाल (35) के रूप में की है। ट्रैक्टर पर बैठे प्रकाश नारायण मिश्रा, शिवकुमार पाल, अंकेश कुमार रैदास और पिकअप सवार पंजाब के पटियाला निवासी नरमजीत और शत्रु गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी तरह बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुरवा चौकी के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर चल रहे तीन टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि 15 सवारियां घायल हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। भीड़ ने डंपर चालक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र स्थित दामपुर रोड पर रविवार की देर रात दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बब्लू की मौत हो गई। वहीं, राजू, मोनू, गुड़िया घायल है, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया।

बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को पहासू-शिकारपुर मार्ग पर गांव करियावाली के पास सड़क हादसा हुआ। अहमदगढ़ थाना प्रभारी विसम्भर दयाल ने बताया दुर्घटना में चार वर्षीय मासूम बच्चे शांतनु की मौत हो गई, जबकि उसके पिता बंटी गंभीर रूप से घायल हो गये। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर पहासू-शिकारपुर मार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद पुलिस जाम को खुलवा पायी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ