सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 104 शिकायतें दर्ज, डीएम-एसपी ने समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

सिराथू तहसील में अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शिकायतें निपटाने का निर्देश, राजस्व मामलों में संयुक्त टीम को मौके पर कार्रवाई के आदेश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260502-WA0020कौशाम्बी।जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील सिराथू में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने स्वयं उपस्थित होकर जनशिकायतों की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन कराकर उन्हें लाभान्वित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 
सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

गन्ने की खेती: मानसून में गन्ने की खेती करते समय कुछ छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं. अगर समय...
खेती-बाड़ी 
 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

ऑफिस डेस्क :हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद...
धर्म-आध्यात्म 
तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह