विपक्ष को बजट से उम्मीद नहीं, जनता को मिलेगा संतोष

— कौशाम्बी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का तीखा हमला, 2027 की जीत का दिया मंत्र

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी।जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के दारानगर में आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार के बजट से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, लेकिन यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा और लोगों को संतुष्ट करेगा।दौरे के दूसरे दिन आयोजित सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डिप्टी सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने ओजस्वी संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि “कार्यकर्ता ही पार्टी का प्राण हैं, इन्हीं की ताकत से बूथ जीते जाते हैं, विधानसभा और लोकसभा में जीत हासिल होती है और सरकार बनती है।”लोकसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान में देश में भाजपा 283 लोकसभा सीटों पर विजयी है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए बताया कि उस समय भाजपा ने ऐतिहासिक 303 सीटें जीती थीं। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने चिंता भी जाहिर की, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनी है और विकसित भारत संकल्प’ को साकार करने के उद्देश्य से वे कौशाम्बी पहुंचे हैं।डिप्टी सीएम ने कौशाम्बी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पिछली हार का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम ये खबर भी पढ़े : यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य साफ है—कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाना। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है।पंचायत चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा पूरी तरह तैयार है और यदि चुनाव होते हैं तो पार्टी दमदार प्रदर्शन करेगी। वहीं अखिलेश यादव द्वारा बजट को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “अखिलेश यादव का इस बजट से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने दोहराया कि यह बजट आम जनता की जरूरतों और उम्मीदों के अनुरूप है और इससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा।सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं में डिप्टी सीएम के भाषण के बाद जोश और उत्साह साफ नजर आया, वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन को मजबूत करने का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

बेगूसराय में छात्रों का मार्च कटिहार। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता...
बिहार 
दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रो को दोषी ठहराया नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...
राष्ट्रीय 
छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

बारिश के हालात पर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर चर्चा अहमदाबाद। गुजरात के कई हिस्सों में...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

उत्तर प्रदेश

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग