“मजबूत हैं ईरानी, जीत हमारी होगी”:आयतुल्लाह डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही

होर्मुज़ संकट पर ईरान का बड़ा बयान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जौनपुर । मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य वैश्विक चिंता का केंद्र बन गया है। यूपी के जौनपुर में जौनपुर स्थित शिया कॉलेज मैदान में गुरुवार को आयतुल्लाह अली ख़ामेनई के याद में आयोजित मजलिस के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनई के प्रतिनिधि आयतुल्लाह डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने मीडिया से बातचीत में ईरान का पक्ष रखते हुए कहा कि “ईरानी जनता मजबूती से डटी हुई है और जीत हमारी होगी।”उन्होंने दावा किया कि ईरान की स्थिति मजबूत है और जनता संघर्ष का सामना करते हुए सड़कों पर डटी हुई है। इलाही के अनुसार यह लड़ाई केवल सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की लड़ाई बन चुकी है।संघर्ष में भारी जनहानि का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 4 हजार से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 1 लाख से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 50 से अधिक विश्वविद्यालयों और अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है।होर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति पर बोलते हुए इलाही ने कहा कि 28 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही सामान्य थी, लेकिन हमलों के बाद हालात बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब 1500 जहाज़ और 2000 से अधिक चालक दल के सदस्य इस मार्ग में फंसे हुए हैं। उन्होंने इसके लिए युद्ध शुरू करने वाली ताकतों को जिम्मेदार ठहराया।अमेरिका पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह किसी वास्तविक समझौते के लिए गंभीर नहीं है और तेल की कीमतों व क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से तनाव बढ़ा रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को भी उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी बताया।परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान ने एक बार फिर कहा कि उसका परमाणु हथियार बनाने का कोई इरादा नहीं है। इलाही ने कहा कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनई पहले ही परमाणु हथियारों को “हराम” घोषित कर चुके हैं।अंत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निष्पक्ष हस्तक्षेप कर शांति बहाली और कूटनीतिक समाधान की दिशा में प्रयास करने की अपील की

पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप ये खबर भी पढ़े : पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी

अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात)। संयुक्त रात अमीरात (यूएई) के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर पिछले माह की 17 मई...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी

फीफा विश्व कप 2026: ईरान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर समाप्त

लॉस एंजिल्स। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी के पहले मुकाबले में मंगलवार को ईरान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: ईरान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर समाप्त

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, नया शैक्षणिक सत्र होगा प्रारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज मंगलवार से विद्यालयों में फिर से रौनक लौटेगी।...
मध्य प्रदेश 
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, नया शैक्षणिक सत्र होगा प्रारंभ

मध्य प्रदेश: 18-19 जून तक मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18 से 19 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: 18-19 जून तक मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
 स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ। गुडम्बा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती