पीएम मोदी के सेवा समर्पण द्वारा 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन
फ़िरोज़ाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप ने पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुऐ संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसेवा के संकल्प एवं अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से यह अभियान प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा भाजपा सिर्फ सत्ता नहीं हासिल करती बल्कि जनता के बीच सेवा का काम करती है।भाजपा के लिए सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का संस्कार है। हमारे कार्यकर्ता केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ संगठन की इसी सेवाभावी कार्यसंस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
इस दौरान प्रेम पाल सिंह घनगर विधायक टूण्डला ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह , डॉ. अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता -मीडिया प्रभारी , पूर्व जिलाध्यक्ष व्रन्दावन लाल गुप्ता ,पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, डॉ. सत्य पाल सिंह राजपूत , राघवेन्द्र सिंह , चैयरमैन जसराना राजीव गुप्ता , चैयरमैन सिरसागंज रंजना सिंह , कमलेश राजपूत , सुशील चक , अजीत राजपूत , ओमेन्द्र बघेल , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार , संजय चक , नीलम दिवाकर , हनुमंत सिंह बघेल , शिव शंकर शर्मा , अवनीश गुप्ता , दिनेश गुप्ता , रेनु उपाध्यक्ष , प्रशांत शर्मा , पवन चक, शिवा सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
