जाली नोट छापने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बहराइच: यूपी के बहराइच में नकली नोट छापने वालों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, थाना खैरीघाट पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कलर प्रिंटर के माध्यम से 500-500 रुपये के नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग इन नोटों को धड़ल्ले से मार्केट में चला रहे थे।

500 के 23 जाली नोट हुए बरामद
बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 अदद 500 रुपये के जाली नोट और एक कलर प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे और जाली नोटों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट : केशव ये खबर भी पढ़े : लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट : केशव

आरोपियों के नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस
गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। उनसे पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जाली नोटों के इस नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन है। क्या वे और किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं। अगर ये सच है तो उसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए जालसाज
इस बारे में क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि बरामद नोट प्रथम दृष्टया जाली प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।

मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी कहीं सक्रिय तो नहीं हैं

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7 लाख के जेवर और नकदी चोरी नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा...
बिहार 
चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल