जो हिंदू मुसलमानों को भारत में नहीं देखना चाहता, वह हिंदू नहीं : मोहन भागवत

'वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी' कार्यक्रम में RSS सरसंघचालक बोले— विविधता प्रकृति का नियम, सभी आस्थाएं एक ही सत्य की ओर ले जाती हैं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज कहा कि दुनिया में विविधता को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि विविधता प्रकृति का नियम है और एकता उसके पीछे का सत्य है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वह हिंदू नहीं है। हर मनुष्य का समान सम्मान है और उसकी आस्था एक मार्ग है। यह सभी मार्ग एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।

‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सत्य एक है, लेकिन मनुष्य उसे अलग-अलग प्रकार से देखते हैं। इसी सत्य को पाने के लिए अलग-अलग रास्ते हैं, लेकिन लक्ष्य एक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य की अपनी गरिमा है और मनुष्यों के बीच सम्मान के स्तर पर कोई अंतर नहीं है।भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि भारत का मानवता के एक होने का ज्ञान दुनिया तक पहुंचाना जरूरी है। लोगों को बताना चाहिए कि विविधता के बावजूद हम एक हैं।

मोदी दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर रवाना, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा जोर ये खबर भी पढ़े : मोदी दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर रवाना, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा जोर

संघ को लेकर चलाए जा रहे नैरेटिव को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि संघ समाज को परिवर्तन का माध्यम मानता है और मानवता की समान दृष्टि के साथ सेवा करने का पक्षधर है। हालांकि निःस्वार्थ सेवा के चलते आरएसएस प्रचार के मामले में पीछे रहा है और इसी कारण कई तरह की धारणाएं और कथानक बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी धर्म में समान रूप से एकता का संदेश दिया गया है लेकिन मनुष्य अपने दिमाग में बने ‘सॉफ्टवेयर’ का गुलाम है। ऐसे में जरूरत यह सुनिश्चित करने की है कि एकता का यह ज्ञान बना रहे। उन्होंने आकाश से गिरने वाले जल का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अंततः सागर की ओर जाता है।

भागवत ने कहा कि भारत के महान नेताओं ने हमेशा एकता की बात कही। आजादी के बाद बनाए गए संविधान में भी इसे शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने इस बात पर सवाल उठाने की राजनीति के जरिए इस एकता के भाव को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति स्वयं का हित साधने का मार्ग बन गई है। इसलिए संघ समाज परिवर्तन पर जोर देता रहा है।

उन्होंने कहा कि 2018 में दिए उनके वक्तव्य के बाद कई लोगों ने उन्हें संवाद के लिए आमंत्रित किया। इनमें मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग भी शामिल थे। संघ का दृष्टिकोण संवाद और सेवा का है। सेवा समान भाव से की जाती है और किसी प्रचार या बदले में कुछ पाने की अपेक्षा से नहीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न देशों और मतों के नेताओं से समाज और स्थानीय स्तर पर कार्य शुरू करने पर जोर दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिहार में तीन IAS अधिकारियों का तबादला, मिलीं नई जिम्मेदारियां

पटना। बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग...
बिहार 
बिहार में तीन IAS अधिकारियों का तबादला, मिलीं नई जिम्मेदारियां

कमैक स्ट्रीट विवाद: डेरेक ओ’ब्रायन के घर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए नोटिस

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरक ओ’ब्रायन के घर रविवार सुबह शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस पहुंची। कमैक स्ट्रीट...
पश्चिम बंगाल 
कमैक स्ट्रीट विवाद: डेरेक ओ’ब्रायन के घर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए नोटिस

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

पटना। बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 83 अधिकारियों का...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा