मई की शुरुआत राहतभरी, पहले पखवाड़े में आंधी-बारिश से गर्मी रहेगी कंट्रोल में

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर। राजस्थान में मई की शुरुआत भीषण गर्मी के बजाय राहतभरे मौसम के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पहले दो सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर बना रहेगा, जिससे कई जिलों में आंधी, बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम के समय मौसम बदलने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने दो मई को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है, जो चार मई तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बादल गरजने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर तेज आंधी चली, हल्की बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। जयपुर सहित कई शहरों में शाम के समय बादल छाने और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई।

गुरुवार को दिन में बीकानेर, चूरू, फलोदी और पिलानी में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया।

वहीं बाड़मेर और जैसलमेर प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है और हीटवेव जैसी परिस्थितियों से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का आकलन है कि प्रदेशवासियों के लिए मई का पहला पखवाड़ा गर्मी से आंशिक राहत लेकर आ सकता है। हालांकि दिन में धूप और गर्मी बनी रहेगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से शाम के समय मौसम राहत देगा। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और संभावित बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का लखनऊ में भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का लखनऊ में भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार

मॉकड्रिल देखने जा रहे किशोर की नदी में डूबकर मौत, एसडीआरएफ भी नहीं बचा सकी जान

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र में आयोजित आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल के दौरान एक दुखद दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की कोसी...
उत्तराखंड 
मॉकड्रिल देखने जा रहे किशोर की नदी में डूबकर मौत, एसडीआरएफ भी नहीं बचा सकी जान

गुवाहाटी: 100 करोड़ रुपये के जाली नोटों का कथित नेटवर्क सक्रिय, आरोपित ने किए खुलासे

गुवाहाटी। गुवाहाटी में लगभग 100 करोड़ रुपये के जाली नोटों के बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने का दावा किया गया...
राष्ट्रीय 
गुवाहाटी: 100 करोड़ रुपये के जाली नोटों का कथित नेटवर्क सक्रिय, आरोपित ने किए खुलासे

Canva में तकनीकी गड़बड़ी, इमेज अपलोड और प्रोजेक्ट लोड करने में आई परेशानी

नई दिल्ली: लोकप्रिय ऑनलाइन डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva की सेवाएं गुरुवार को कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। दुनियाभर के कई...
टेक-मित्र 
Canva में तकनीकी गड़बड़ी, इमेज अपलोड और प्रोजेक्ट लोड करने में आई परेशानी

यूपी पुलिस में रिकॉर्ड 125 डीएसपी के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 125 डिप्टी पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में रिकॉर्ड 125 डीएसपी के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का लखनऊ में भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का लखनऊ में भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार

यूपी पुलिस में रिकॉर्ड 125 डीएसपी के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 125 डिप्टी पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में रिकॉर्ड 125 डीएसपी के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

नवप्रवेशी बच्चों का बीएसए ने तिलक कर किया स्वागत

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट/
उत्तर प्रदेश 
नवप्रवेशी बच्चों का बीएसए ने तिलक कर किया स्वागत

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोएडा में थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम माल के पास गुरुवार की सुबह सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल