जयपुर, टोंक और अजमेर में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में तीन मौते

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर । राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार देर शाम तेज अंधड़, धूलभरी हवाओं और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। जयपुर, टोंक और अजमेर में मौसम जनित हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दौसा में आगजनी और मकान ढहने जैसी घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने रविवार को 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 4 मई को 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

जयपुर में शनिवार देर शाम करीब डेढ़ घंटे तक तेज तूफानी बारिश हुई। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई स्थानों पर पेड़ और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में अंधड़ के दौरान हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई, लेकिन बिजली सप्लाई बंद नहीं होने से बाइक सवार युवक यूनुस इसकी चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शी करंट के डर से उसकी मदद नहीं कर सके।

टोंक जिले के दूनी क्षेत्र में तेज अंधड़ के दौरान पेड़ के नीचे बंधी बकरी को खोलने गए वृद्ध मिश्रीलाल मीणा पर पेड़ की भारी टहनी गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं अजमेर में खराब मौसम के बीच मकान ढहने से दो महिलाएं मलबे में दब गईं, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई।

दौसा जिले में भी तूफान ने भारी तबाही मचाई। महवा क्षेत्र के सालिमपुर गांव में तेज आंधी के दौरान एक कच्चे घर में आग लग गई, जिसमें 18 बकरियां जिंदा जल गईं। आग बुझाने के प्रयास में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सिकंदरा क्षेत्र के बुड़ली गांव में टीनशेड की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई और कई मवेशी दब गए, जिनमें एक भैंस की मौत हो गई।

प्रदेश के बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, अजमेर और कोटा सहित कई जिलों में भी शनिवार को धूलभरी हवाओं के साथ बारिश हुई। कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित रही और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट हुई। जयपुर में पिछले पांच दिनों में तापमान करीब 5 डिग्री तक गिर गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

हालांकि पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर जैसे जिलों में शनिवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44.4 डिग्री, जबकि बाड़मेर में 44.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक राजस्थान में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। 4 मई को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। इससे अगले एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन खराब मौसम के कारण जनहानि और संपत्ति नुकसान की आशंका बनी रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जयपुर: दोस्तों का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

जयपुर। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में दोस्तों के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराने पहुंचे एक युवक की चाकू घोंपकर...
राजस्थान 
जयपुर: दोस्तों का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

गोरखपुर के एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद बने आईपीएस

पिपिंग सेरेमनी में डीजीपी राजीव कृष्ण ने लगाया रैंक
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर के एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद बने आईपीएस

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल...
उत्तराखंड 
सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद बने आईपीएस

पिपिंग सेरेमनी में डीजीपी राजीव कृष्ण ने लगाया रैंक
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर के एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद बने आईपीएस

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश