जयपुर में बड़ा हादसा: सीवर टैंक में जहरीली गैस से दो सफाईकर्मियों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। शहर के करधनी थाना क्षेत्र के झोटवाड़ा जोन स्थित शेखावत मार्ग, निवारू रोड, वार्ड संख्या 24 में शुक्रवार दोपहर सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

सीवर चैम्बर में बनी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि सीवरेज टैंक में सफाई कार्य के दौरान अचानक गैस बनने से दोनों मजदूरों की हालत बिगड़ गई और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पुरानी बस्ती निवासी अजय और बनीपार्क निवासी रामबाबू के रूप में हुई है। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहरीली गैस से दम घुटना माना जा रहा है। पूरे मामले की जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम जयपुर के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मामले में लापरवाही सामने आई है, जिसकी जांच करवाई जाएगी।

राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव ये खबर भी पढ़े : राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव

उन्होंने बताया कि यह भी जांच होगी कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं तथा निर्धारित एसओपी का पालन किया गया या नहीं। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर, वाल्मीकि सफाई कर्मचारी संगठन अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि इस हादसे को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है। डंडोरिया ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा बिना सुरक्षा मानक उपकरणों के सीवर मेनहोल की सफाई करवाई जा रही थी, जिससे मीथेन गैस के कारण दोनों कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं और सफाईकर्मियों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

संगठन ने जिम्मेदार ठेकेदार तथा संबंधित अधिकारियों की गिरफ्तारी, मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी करने की मांग भी उठाई है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो जयपुर सहित पूरे राजस्थान में सफाई कार्य का बहिष्कार किया जाएगा और मृतकों का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और हादसे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिल्ली के हॉस्टल में मृत पाई गई 19 साल की नर्सिंग छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
राज्य  दिल्ली 
दिल्ली के हॉस्टल में मृत पाई गई 19 साल की नर्सिंग छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

पूर्व जज के कथित आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब सरकार और DGP को भेजा नोटिस, दो सप्ताह में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

सीवान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

सीवान। सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मघरी गांव में शनिवार की रात 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति...
बिहार 
सीवान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीतू ढाबे...
मध्य प्रदेश 
खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

पूर्व जज के कथित आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब सरकार और DGP को भेजा नोटिस, दो सप्ताह में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

लखनऊ। चाय की चुस्की हो या मिठाई का स्वाद, इन दिनों चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती