एक करोड़ रुपये कीमत की स्मैक के साथ जयपुर निवासी महिला तस्कर गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी क्राइम ब्रांच) टीम की सूचना पर शाहपुरा जिले की हनुमान नगर थाना पुलिस की टीम ने रविवार को जयपुर निवासी एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक( अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध मादक पदार्थों की और वांछित अपराधियों की धरपकड़ व आसूचना संकलन के लिए के लिए पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। टीम को झालावाड़ जिले से मादक पदार्थ की तस्करी के इनपुट मिलने पर सीआईडी टीम की ओर से डवलप किया गया।

एडीजी ने बताया कि सूचना की पुष्टि होते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहपुरा जिला पुलिस को अवगत कराया गया। इस पर थाना पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे 12 पर हनुमान नगर तिराहे पर नाकाबंदी कर महिला तस्कर सरोज कंवर (57) निवासी द्वारका विहार जयसिंहपुरा खोर को डिटेन कर उसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद की है। एडीजी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने जयपुर निवासी दंपति मनोज शर्मा व सीमा शर्मा के लिये अकलेरा से स्मैक लाना बताया है। चुनाव में पुलिस की सख्ती के चलते तस्करों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया है। अधेड़ महिला को स्मैक लाने के लिए भेजा ताकि पुलिस को शक ना हो। थाना पुलिस ने स्मैक जब्त कर महिला तस्कर सरोज कंवर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम महिला से उनके नेटवर्क और मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कमल डागर, रामनिवास, शंकर दयाल शर्मा एवं महेश सोमरा की विशेष भूमिका रही जबकि टीम का कुशल नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत द्वारा किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी