बीमा क्लेम के लिए रची मौत की साजिश, बीमार युवक के शव को लगाया करंट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में बीमा राशि हड़पने के लिए मानवता को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मांडल उप जिला चिकित्सालय में लाए गए एक युवक के शव को देखकर डॉक्टरों को शक हुआ तो ऐसा खुलासा हुआ जिसने पुलिस को भी चाैंका दिया।

आरोप है कि गुजरात से जुड़ा एक गिरोह गरीब और शराब की लत से पीड़ित लोगों के नाम पर भारी भरकम बीमा करवाकर उनकी मौत को हादसा दिखाने का खेल करता था।

मामला अहमदाबाद गुजरात निवासी 36 वर्षीय दीपक की मौत से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार दीपक लंबे समय से बीमार था और उसकी किडनी खराब हो चुकी थी।

राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव ये खबर भी पढ़े : राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव

मृतक की मां चंपाबेन और बेटे दिव्यांशु ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इलाज के बहाने उन्हें राजस्थान लेकर आए थे। रास्ते में दीपक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपिताें ने मौत को करंट लगने से हुई दुर्घटना साबित करने की कोशिश की।

परिजनों के अनुसार आरोपिताें ने शव के पैर के अंगूठे और हाथ की उंगली को जलाया ताकि करंट लगने के निशान दिखाई दें। इतना ही नहीं, शरीर से खून निकालने के लिए छाती तक दबाई गई। देर रात शव को मांडल अस्पताल में छोड़ दिया गया और साथ आए लोग फरार हो गए।

मांडल अस्पताल के डॉ. रोहित सहरावत को शव देखते ही मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने पाया कि करंट के निशान सामान्य नहीं थे और शरीर पर ईसीजी इलेक्ट्रोड के निशान भी मौजूद थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि मृतक के बेटे ने विशाल, सूरज, अर्जुन और भरत भाई नाम के लोगों की जानकारी दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गंगरार टोल नाके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

जांच में सामने आया कि दीपक के नाम पर करीब 83 लाख रुपये के चार बीमा करवाए गए थे। परिवार को लालच दिया गया था कि मौत होने पर लाखों रुपये मिलेंगे।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और शराब के आदी लोगों को निशाना बनाता था। उन्हें हर महीने शराब पीने के लिए पैसे दिए जाते थे और बीमा की किस्तें भी गिरोह के लोग भरते थे।

मृतक के बेटे ने दावा किया कि उनके गांव में करीब 71 लोगों का इसी तरह बीमा कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में बीमा एजेंट, सर्वेयर और अन्य लोगों की भी मिलीभगत हो सकती है।

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और बीमा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बड़ा गिरोह सक्रिय होने की आशंका सामने आई है।

इधर, आर्थिक तंगी के कारण परिजन शव को गुजरात ले जाने में असमर्थ थे। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने आर्थिक मदद कर शव भिजवाने की व्यवस्था करवाई।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस ने किया ड्रोन अटैक

यूक्रेन : यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में रूस ने शॉपिंग मॉल पर बड़ा हमला किया है और इसमें 14...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस ने किया ड्रोन अटैक

एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी?

  पाइनएप्पल:किसानों के लिए अब पारंपरिक खेती में पहले जितना मुनाफा नहीं रहा है. गेहूं, धान और गन्ने जैसी फसलों...
खेती-बाड़ी 
एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी?

 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

चीनी के दाम  :फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा...
कारोबार 
 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

 घी खाने के क्या है फायदा?

पेट और पाचन में सुधार:  घी में 'ब्यूट्रिक एसिड' भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों की अंदरूनी परत...
लाइफस्टाइल 
 घी खाने के क्या है फायदा?

 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहते...
खेल 
 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान