यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस ने किया ड्रोन अटैक

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

यूक्रेन : यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में रूस ने शॉपिंग मॉल पर बड़ा हमला किया है और इसमें 14 यूक्रेनी लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि  सेंट्रल यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में एक शॉपिंग सेंटर पर रूसी ड्रोन से अटैक हुआ, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

वोलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर पर रूस का हमला
बता दें क्रिवी रिह शहर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का गृहनगर है। इस हमले को 'डबल-टैप स्ट्राइक' बताया जा रहा है, जिसमें ड्रोन का पहला जत्था पहले आया और उसके बाद बचाव कर्मियों के रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने पर ड्रोन्स का दूसरा जत्था भी आ गया।

अमेरिका ने लॉन्च किया 'गोल्डन डोम' पोर्टल ये खबर भी पढ़े : अमेरिका ने लॉन्च किया 'गोल्डन डोम' पोर्टल

इस तरह के हमले आतंकवादी कृत्यों से कम नहीं- जेलेंस्की
वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रूस ने Kryvyi Rih में एक शॉपिंग सेंटर पर बेहद बेरहम हमला किया। हमलावर ड्रोन ने दो बार में हमला किया, पहले हमले और आग लगने के आधे घंटे बाद, दूसरा हमला इमरजेंसी सर्विस वालों को निशाना बनाकर किया गया। मारे गए लोगों के परिवारों और उनके करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सभी घायलों का जरूरी इलाज किया जा रहा है। इस तरह के हमले किसी भी तरह से आतंकवादी हमलों से कम नहीं हैं। और दुनिया को इनका उसी तरह जवाब देना चाहिए। शांति के लिए जरूरी है कि रूस को अपनी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।'

हमले में 14 लोगों की मौत और 121 घायल
स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने बताया कि मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई हैं। इसमें 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जंग के दौरान कई बार निशाना बन चुका है क्रिवी रिह शहर
गौरतलब है कि 4 साल से ज्यादा समय से चल रहे इस युद्ध के दौरान क्रिवी रिह शहर पर कई बार हमले हो चुके हैं। इनमें से सबसे घातक हमला अप्रैल 2025 में किया गया था, जिसमें 9 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार का यह अटैक रूस की तरफ से यूक्रेनी राजधानी कीव पर रात में की गई एयरस्ट्राइक के ठीक 24 घंटे बाद हुआ। उस अटैक में रूस ने कई मिसाइलों और ड्रोनों का प्रयोग किया था, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

लखनऊ। चुपताजिया और बारावफात-2026 के मद्देनजर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र में शनिवार को इंदिरा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 25 वर्षीय युवक को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

सुप्रीम कोर्ट ने की तीन भाषा नीति पर अहम टिप्पणी 

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि CBSE की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी...
शिक्षा-रोजगार 
सुप्रीम कोर्ट ने की तीन भाषा नीति पर अहम टिप्पणी 

सीएम धामी ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में "मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना"...
उत्तराखंड 
सीएम धामी ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

उत्तर प्रदेश

चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

लखनऊ। चुपताजिया और बारावफात-2026 के मद्देनजर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र में शनिवार को इंदिरा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 25 वर्षीय युवक को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार