पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह की कार का एक्सीडेंट

पत्नी चित्रा की मौत, बेटा घायल, कार के उड़े परखच्चे

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह की कार का एक्सीडेंट

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की कार का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया। इस सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मानवेंद्र की कार का एक्सीडेंट राजस्थान के अलवर जिले में हुआ। जब वो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खूशपुरी के पास यह हादसा हुआ है। जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मानवेंद्र सिंह जसोल गंभीर रूप से घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानवेंद्र सिंह जसोल अपने परिजनों के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की कार है।

हादसे में घायल कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल और उनके बेटे सोलंकी सिंह और ड्राइवर का अलवर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुकार मानवेंद्र सिंह की पसलियों में चोट लगी है।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘सड़क दुघर्टना में श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। मैं ईश्वर से सड़क दुघर्टना में घायल श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
रामगढ़।रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में आलोक स्टील प्लांट में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। मौत के...
झारखंड में जुलाई माह में होगी अच्छी बारिश
मुख्यमंत्री आज सिंगरौली और अनूपपुर जिले के प्रवास पर,
स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
नवाचार में पर्यावरण संरक्षण एवं समरसता का संदेश देते हुए 5 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ एकल बढ़त बनाई
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा