दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की पलटी बस , एक की मौत, दर्जन से ज्यादा घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्तौड़गढ़। जिले में चित्तौड़गढ़ उदयपुर सिक्सलेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र में बागुंड गांव के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर सांवलियाजी मंदिर जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से पांच जनों को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भादसोड़ा थाना पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि प्राकट्य स्थल मंदिर से पहले बागुंड गांव के यहां एक यात्री बस पलटी खा गई है।

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक की बिगड़ी तबीयत; जहर खाने की बात कहकर तोड़ा दम ये खबर भी पढ़े : पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक की बिगड़ी तबीयत; जहर खाने की बात कहकर तोड़ा दम

इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। जांच की तो सामने आया कि यह बस चित्तौड़गढ़ में रेलवे स्टेशन के यहां से सवारियों को लेकर सांवलियाजी मंदिर जा रही थी।

इस बस में सवार अधिकांश श्रद्धालु थे, जिन्हें सांवलियाजी दर्शन करने जाना था। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मची हुई थी। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस सहित अन्य साधनों से भादसोड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया, जिसका नाम हरीसिंह बताया गया है। अन्य घायलों का भादसोड़ा चिकित्सालय में उपचार किया गया। वहीं करीब पांच श्रद्धालुओं को गंभीर अवस्था में चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को जप्त कर लिया और पुलिस थाने में खड़ी करवाया है। थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। आशंका है कि सुबह का समय होने के कारण बस के चालक को नींद की झपकी आई हो और हादसा हो गया।

लोहे की मजबूत एंगल से जा टकराई बस
इधर, जानकारी में सामने आया कि बस एक विद्युत पोल से भी टकराई थी। वही नेशनल हाईवे के किनारे पर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इससे यहां लगी लोहे की मजबूत रेलिंग भी टूट गई। बस के एक साइड का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम इंग्लैंड : T20I सीरीज में लगातार मिली हार के बाद भारतीय टीम ने ODI क्रिकेट में शानदार वापसी...
खेल 
 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

भारतीय पासपोर्ट :विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर कहा कि...
राष्ट्रीय 
देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

हेयर को स्ट्रांग:आजकल की बदलती जीवनशैली, बढ़ता पॉल्यूशन, नींद की कमी और हद से ज़्यादा तनाव का सीधा असर हमारे...
लाइफस्टाइल 
हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

बलोचिस्तान  : रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि उसने बलोचिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

  मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की       कर्क...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

उत्तर प्रदेश

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग