तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत, चालक फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अलवर। एमआईए थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना रात करीब 10:15 बजे लोहिया का तिबारा इलाके में हुई।

मृतकों की पहचान शहर के रूपबास निवासी मुकेश जांगिड़ और सुनील जांगिड़ के रूप में हुई है, जो रिश्ते में जीजा-साला थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुकेश और सुनील बढ़ई का कार्य करते थे तथा पिछले करीब दो वर्षों से नेटवर्क मार्केटिंग के कार्य से भी जुड़े हुए थे।

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत ये खबर भी पढ़े : जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

सोमवार को दोनों अपने तीसरे साथी दुलीचंद के साथ काम के सिलसिले में टोल टैक्स क्षेत्र में कुछ लोगों से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय मुकेश और सुनील एक बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि दुलीचंद दूसरी बाइक पर पीछे था।

प्रत्यक्षदर्शी दुलीचंद के अनुसार दोनों की बाइक की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जैसे ही वे लोहिया का तिबारा क्षेत्र पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात मृतकों के परिवारजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई कमजोरी...
कारोबार 
सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

उत्तर प्रदेश

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने