मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर राजस्थान में गर्मी तेज

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर। राजस्थान में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर गर्मी तेज होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। चूरू में जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं बाड़मेर, जैसलमेर और पाली समेत कुछ शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली।

पिछले 24 घंटों में हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई।

इस बदले मौसम का असर किसानों पर भी पड़ा है। खेतों में कटी हुई फसलें खराब हो गईं, वहीं मंडियों में खुले में रखी उपज भी भीग गई। हालांकि, चूरू मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकली और प्रदेश में सबसे अधिक तापमान यहीं मापा गया। वहीं जयपुर, भरतपुर, दौसा और टोंक सहित कई जिलों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।

शाम होते-होते अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ हो गया।

अजमेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 39.2, उदयपुर में 39.5 और नागौर में 38.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर*...
शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत