महवा में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दौसा। जिले के महवा क्षेत्र के समलेटी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। 14 वर्षीय छात्र कार्तिक बैरवा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने इसे सडन कार्डियक डेथ यानी संभावित हार्ट अटैक माना है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे बिस्तर से उठकर पानी पीने गया था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे महवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर माधुरी शर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत संभवतः हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम से मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकती थी, लेकिन परिजन बिना पोस्टमॉर्टम करवाए शव घर ले गए।

उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना को सडन कार्डियक डेथ कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो जाती है।कार्तिक आठवीं कक्षा का छात्र था और गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करता था। उसकी बड़ी बहन जिया की शादी एक मई को करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई थी।

परिवार के अनुसार शुक्रवार दोपहर कार्तिक पहली बार अपनी बहन को ससुराल से लाने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

भाई की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी बहन को ससुराल से वापस बुलाया गया। परिवार में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। छोटी बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

पूर्व सरपंच रविन्द्र बैरवा ने बताया कि कार्तिक के पिता अशोक बैरवा कैंसर से पीड़ित हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। शुक्रवार सुबह 11 बजे कार्तिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया।'

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश से पूछा सवाल
राज्य  पश्चिम बंगाल 
ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत नागरिकता के...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर आरक्षण खत्म...
राष्ट्रीय  राज्य 
खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जीपी सिंह बने डीजी प्रशिक्षण और राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक
राज्य  छत्तीसगढ़ 
31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक नहीं हो सकी सुनवाई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैलामऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर स्वस्थ अभ्यर्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर परीक्षा में उनकी जगह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त

मुजफ्फरनगर समेत नौ ठिकानों पर दिनभर चली जांच
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त