म्युच्यूअल फंड में इंवेस्टमेंट के नाम पर 25 लाख का फ्रॉड, प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जोधपुर। शहर के रातानाडा स्थित सुभाष चौक में रहने वाले तीन युवकों से 25 लाख के करीब का फ्रॉड हो गया। झुंझुनू के दो युवकों ने उन्हें झांसे में लेकर म्युच्यूअल फंड में इंवेस्टमेंट के नाम पर अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाया।

16 महिनें बीतने के बाद भी ना तो मुनाफा मिला और ना ही दी गई राशि लौटाई गई। आरोपियों ने अब अपना फोन भी बंद कर दिया और ठिकाने को भी बदल दिया है। रातानाडा पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है.

रातानाडा पुलिस ने बताया कि न्यू रेलवे क ॉलोनी सुभाष चौक निवासी प्रमोद जटवाल, रामावतार एवं अश्विनी कुमार की तरफ से एक संयुक्त परिवाद दिया गया। इसमें बताया कि उनकी पहचान झुंझुनू के बासरी निवासी गौरव शर्मा से वर्ष 2022 से थी।

बीजेपी की ओर से लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय विषय पर संगोष्ठी 25 जून को ये खबर भी पढ़े : बीजेपी की ओर से लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय विषय पर संगोष्ठी 25 जून को

गौरव शर्मा ने बाद में उन्हें झुंझुनूं के पुजारियों का मोहल्ला निवासी ललित शर्मा से मिलाया था। ललित ने खुद को एक बड़ी कंपनी में होना बताकर उनसे इंवेस्मेंट करने को कहा। उन्हें रूपए डबल करने का आश्वासन दिया गया। इस पर बाद में तीनों ने मिलकर ललित शर्मा और गौरव शर्मा के कहे अनुसार म्युच्यूअल इंडेक्स फंड में इंवेस्टमेंट किया।

रिपोर्ट के अनुसार प्रमोद जटवाल ने 13 नवंबर से 17 नवंबर 24 फिर 1 अक्टूबर 25 से 11 अक्टूबर 25 तक 9 लाख रूपए इंवेस्ट किए। जोकि फोन पे, गूगल और अन्य ऑन लाइन साधन से दिए गए। वहीं रामावतार की तरफ से 16 जून 25 से 8 नवंबर 25 तक 13 लाख रूपए दिए गए।

साथ ही अश्विनी कुमार ने 4.38 लाख रूपए इंवेस्ट किए। मगर इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। 16 महिनें गुजरने के बाद भी जमा कराई वापिस नहीं मिली। साथ ही मुनाफा भी नहीं दिया गया। आरोपियों ने अपना ठिकाना भी बदल दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ को दी 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर जनपद के विकास को नई गति देते हुए...
मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ को दी 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

बहराइच। जिले कैसरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कुरसंडा गांव स्थित प्यारेपुर मोड़ पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

देवरिया: गैस सिलेंडर रिसाव से झोपड़ी में लगी आग से लाखों की गृहस्थी राख

देवरिया।उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित माधोपुर गांव में सोमवार देर रात गैस सिलेंडर से हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गैस सिलेंडर रिसाव से झोपड़ी में लगी आग से लाखों की गृहस्थी राख

तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अमेठी। जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Anthropic का दावा: Claude AI में मिला छिपा हुआ 'J-Space', क्या इंसानों जैसी सोच रहा है AI?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Anthropic ने अपने AI चैटबॉट Claude को लेकर एक बड़ा दावा किया है। कंपनी...
टेक-मित्र 
Anthropic का दावा: Claude AI में मिला छिपा हुआ 'J-Space', क्या इंसानों जैसी सोच रहा है AI?

उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

बहराइच। जिले कैसरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कुरसंडा गांव स्थित प्यारेपुर मोड़ पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

देवरिया: गैस सिलेंडर रिसाव से झोपड़ी में लगी आग से लाखों की गृहस्थी राख

देवरिया।उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित माधोपुर गांव में सोमवार देर रात गैस सिलेंडर से हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गैस सिलेंडर रिसाव से झोपड़ी में लगी आग से लाखों की गृहस्थी राख

तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अमेठी। जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बाबू कुरैशी पर लगा प्लॉट मालिकों का रास्ता रोकने का आरोप

वाराणसी। शहर उत्तरी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी इस्तकबाल उर्फ बाबू कुरैशी के ऊपर नदेसर क्षेत्र के चरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बाबू कुरैशी पर लगा प्लॉट मालिकों का रास्ता रोकने का आरोप