मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ को दी 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर जनपद के विकास को नई गति देते हुए 384 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 111 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें प्रमुख रूप से सदर एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न विकास योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और हर क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र एवं अन्य लाभ वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से मिले, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, निवेश बढ़ा है और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राम भक्तों के ऊपर गोली चलवाई गई आज वह लोग आस्था की बात करते हैं उन्होंने कहा कि यह नया भारत अपनी आस्था और विरासत का सम्मान करते हुए विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ,राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ,निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल,निवर्तमान मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह निवर्तमान विधायक धीरज ओझा, भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह एमएलसी उमेश द्विवेदी सहित,प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का संकल्प भी दोहराया गया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

Wayanad टनल प्रोजेक्ट हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 2, 7 लोग अब भी लापता

वायनाड : केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन टनल परियोजना पर हुए मडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 2...
राज्य 
Wayanad टनल प्रोजेक्ट हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 2, 7 लोग अब भी लापता

फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे, देसी रिवॉल्वर और दो बाइक बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़...

तार चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, दो घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  तार चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, दो घायल

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ को दी 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर जनपद के विकास को नई गति देते हुए...

उत्तर प्रदेश