डीएम एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत हेलीपैड पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल राजकीय इण्टर कालेज व वीवीआईपी पार्किंग स्थल के0पी0 कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से अवलोकन किया। डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। अधिकारियों ने कहा कि यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। मौके पर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

प्रतापगढ़। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर...