पंजाब में 124 IAS-PCS अफसरों का तबादला
कैबिनेट में फेरबदल के बाद भगवंत मान का दूसरा बड़ा एक्शन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के कैबिनेट में हुए फेरबल के तुरंत बाद सोमवार को बड़े स्तर पर IAS और PCS अफसरों का तबादला कर दिया गया। पंजाब सरकार ने 124 अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पंजाब में 143 डीएसपी और 7 IPS के तबादले कर दिए गए।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सीनियर आईएएस अधिकारी आलोक शेखर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), जेल को सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यकों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डीके तिवारी को एसीएस, परिवहन के रूप में तैनात किया गया है। राहुल भंडारी को प्रमुख सचिव, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन का कार्यभार दिया गया है।
रविंदर सिंह उच्च शिक्षा विभाग डायरेक्टर
पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रविंदर सिंह को उच्च शिक्षा विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। अंकुरजीत सिंह को नगर निगम जालंधर का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
ओजस्वी बने फरीदकोट के ADC जनरल
इसके साथ ही चंद्रज्योति सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी ओजस्वी को फरीदकोट का एडीसी जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है।
फैलाई जा रही अफवाह- भगवंत मान
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पंजाब में शांति, प्रगति और समृद्धि से जलने वाले लोग राज्य के विकास को पटरी से उतारने के लिए उनके खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं। सीएम मान ने 30 नये 'आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक' का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही।
विकास को हजम नहीं कर पा रहे लोग- मान
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह राज्य की भलाई और इसके लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राज्य में विकास को हजम नहीं कर पा रहे हैं और उनके खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां