पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझ
दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार, डीजल 95 रुपये पहुंचा; बढ़ सकती हैं रोजमर्रा की चीजों की कीमतें
नई दिल्ली । देशभर में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।
नई कीमतों के बाद Delhi में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। Kolkata में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं Mumbai में पेट्रोल 111.21 रुपये और Chennai में 107.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़े : जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, कमिश्नर कोर्ट से आजम खान की यूनिवर्सिटी को अंतरिम राहतविशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने, रुपये की कमजोरी और आयात लागत बढ़ने के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसी वजह से ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई की लागत भी बढ़ सकती है। इससे आने वाले समय में रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
