श्री अरविंद की जयंती पर नितिन नवीन ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा अध्यक्ष ने श्री अरविंद को बताया ‘दूरदर्शी चिंतक और आध्यात्मिक दृष्टा’, स्वतंत्रता आंदोलन को बौद्धिक दिशा देने में योगदान को सराहा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री अरविंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए नितिन नवीन ने श्री अरविंद को “दूरदर्शी चिंतक, राष्ट्रवादी और आध्यात्मिक दृष्टा” बताया।

नितिन नवीन ने लिखा कि श्री अरविंद की परिवर्तनकारी रचनाओं ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को गहरी बौद्धिक और आध्यात्मिक दिशा दी। उन्होंने भारत माता को केवल एक भौगोलिक क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि सामूहिक चेतना के जीवंत स्वरूप के तौर पर देखने की दृष्टि विकसित की। नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय विरासत और मानव विकास में श्री अरविंद का अटूट विश्वास आज भी आत्म-परिवर्तन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा देता है।

बसपा: चौतरफा हमला बोल जनाधार बढ़ाने की कोशिश  ये खबर भी पढ़े : बसपा: चौतरफा हमला बोल जनाधार बढ़ाने की कोशिश 

श्री अरविंद घोष का जन्म 15 अगस्त 1872 को कलकत्ता में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे इंग्लैंड गए और उच्च शिक्षा प्राप्त की। भारत लौटने के बाद वे बड़ौदा रियासत से जुड़े और इसी दौरान भारतीय संस्कृति, दर्शन तथा राष्ट्रवाद की ओर उनका झुकाव तेजी से बढ़ा। 1908 में अलीपुर बम कांड में उन्हें गिरफ्तार किया गया। जेल में बिताए समय का उनके जीवन और विचारों पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसके बाद उनका झुकाव आध्यात्मिक साधना की ओर बढ़ता गया। 1910 में वे पांडिचेरी चले गए, जहां उन्होंने आगे का अधिकांश जीवन आध्यात्मिक साधना, दर्शन और लेखन में बिताया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...
उत्तर प्रदेश 
80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

पटना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
राज्य  बिहार 
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

कोलकाता बंदरगाह पर लहराया 197 फीट ऊंचा तिरंगा

कोलकाता। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट प्राधिकरण ने नेताजी सुभाष डॉक में 60 मीटर ऊंचे...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता बंदरगाह पर लहराया 197 फीट ऊंचा तिरंगा

उत्तर प्रदेश

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...
उत्तर प्रदेश 
80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जन्मजात बधिर बच्चों के इलाज में हरसंभव मदद देंगे: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

शिंदे ने आर्थिक मदद की कमी नहीं आने देने का दिया भरोसा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्मजात बधिर बच्चों के इलाज में हरसंभव मदद देंगे: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे