दूसरे चरण से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दावा—“टीएमसी की जीत तय”

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी पार्टी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि “मां, माटी, मानुष” की जीत अब भविष्यवाणी नहीं, बल्कि तय परिणाम है और यह सिर्फ समय की बात है।

ममता बनर्जी ने हाल ही में हुई पदयात्राओं और जनसभाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जनता से जबरदस्त समर्थन और स्नेह मिला है। उन्होंने लिखा कि यह भरोसा और रिश्ता वर्षों से लोगों के साथ खड़े रहने से बना है और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

डेयरी कॉन्क्लेव आज, सभी जिलों में होगा आयोजन   ये खबर भी पढ़े : डेयरी कॉन्क्लेव आज, सभी जिलों में होगा आयोजन  

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बंगाल हमेशा से संस्कृति, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक रहा है और यहां विभाजनकारी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें राज्य की विरासत और अधिकारों को कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन जनता उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के विकास कार्यों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग तक पहुंची हैं और ये योजनाएं लोगों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत इन योजनाओं को खत्म नहीं कर सकती और राज्य की विकास गति जारी रहेगी।

वोटिंग से पहले उन्होंने मतदाताओं से खास अपील भी की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे 29 अप्रैल को मतदान के दिन “जोराफूल” (टीएमसी का चुनाव चिन्ह) का बटन दबाकर पार्टी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएं, ताकि विकास और शांति की प्रक्रिया जारी रह सके।

इस बीच, राज्य में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। पहले चरण में करीब 93.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

चुनावी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जिससे राजनीतिक मुकाबला और तेज हो गया है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और अंतिम नतीजों को लेकर दावे-प्रतिदावे का दौर जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान