मराठा आरक्षण पर सरकार से बातचीत बेनतीजा

मनोज जरांगे ने आंदोलन खत्म करने से किया इनकार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

10 सितंबर तक शासनादेश जारी करने का सरकार ने दिया भरोसा

मुंबई। जालना जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल से गुरुवार को सरकार के मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल की चर्चा विफल साबित हुई है। मनोज जारांगे ने सरकार कीओर से कई मांगें मान लिए जाने और 10 सितंबर तक शासनादेश जारी करने के आश्वासन के बावजूद आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को मराठा आरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, मकरंद पाटिल और प्रसाद लाड ने जरांगे से मुलाकात कर भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बताया कि जरांगे की कई मांगों पर निर्णय लिया जा चुका है और 10 सितंबर तक संबंधित शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और अब जरांगे को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देनी चाहिए। सरकार ने मराठा समाज के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि शिंदे समिति ने बड़ी संख्या में पुराने रिकॉर्ड खोजे हैं और लाखों युवाओं को जाति प्रमाणपत्र का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाणपत्र के लिए जिलास्तर पर समितियां और नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अलग मराठा सेल बनाने, छत्रपति शिवाजी महाराज मंडल के माध्यम से कैंप आयोजित करने तथा अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल के बकाया भुगतान जैसे निर्णय भी लिए जा रहे हैं।

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती ये खबर भी पढ़े : नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

इसके बाद मनोज जरांगे ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार को 11 सितंबर तक सभी मांगें पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "10 सितंबर तक शासनादेश जारी कर दिया गया और फैसले लागू हुए तो हम 12 सितंबर को गुलाल लेकर मुंबई जाएंगे।"

जरांगे ने कहा कि वह अपना "आखिरी आंदोलन" करना चाहते हैं और फिलहाल भूख हड़ताल वापस लेने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को मुंबई जाने के लिए बड़ी संख्या में मराठा युवा पहुंच सकते हैं। जरांगे ने कहा कि यदि 10 सितंबर तक सरकार ने फैसले लागू किए तो 12 सितंबर को गुलाल लेकर मुंबई जाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा और सरकार को अपने आश्वासनों को जमीन पर लागू करना होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

क्रेमलिन बैठक में रूस-यूक्रेन के युद्धविराम पर बनी सहमति

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात के बाद...
अंतर्राष्ट्रीय 
क्रेमलिन बैठक में रूस-यूक्रेन के युद्धविराम पर बनी सहमति

बाराबंकी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 

सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल फोन

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल फोन

23,360 फीट ऊंचे माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने निकली सेना

हरिद्वार। भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स ने गढ़वाल हिमालय की चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल माउंट त्रिशूल पर पर्वतारोहण अभियान...
उत्तराखंड 
23,360 फीट ऊंचे माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने निकली सेना

हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है जिसके मलबे के नीचे कई लोगों...
दिल्ली 
हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 

सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल फोन

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल फोन

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश