1 रुपये का काम करो और 10 रुपये की पब्लिसिटी करो: नितिन गडकरी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित दो दिवसीय जल क्रांति परिषद को संबोधित करते हुए जल संरक्षण और जल प्रबंधन को गांवों की समृद्धि की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि  गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में रोकना जरूरी है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति का नियम है कि एक रुपये का काम करो और 10 रुपये की पब्लिसिटी करो। हमने 10 रुपये का काम किया लेकिन एक रुपये की भी पब्लिसिटी नहीं की।

जल संरक्षण की जरूरत पर दिया जोर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि बारिश के पानी को जमा करने और बचाने के काम की जरूरत है । बारिश का पानी ही पानी का एकमात्र सोर्स है। बारिश का पानी बचाएं और वही पानी हमें बचाएगा, पानी को रोकना, जमा करना और बहने के वजह जमीन में रिसने देना, इन्हीं तीन बातों पर गांव की समृद्धि निर्भर करती है । पानी ही जीवन है और पानी ही गांव, गरीब, मजदूर, किसान के जीवन को बदल सकता है । 

एक फ्रेम में मोदी, पवार और शाह, रेवती सुले के रिसेप्शन की तस्वीर से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल ये खबर भी पढ़े : एक फ्रेम में मोदी, पवार और शाह, रेवती सुले के रिसेप्शन की तस्वीर से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

10 रुपये का काम किया 1 रुपये की भी पब्लिसिटी नहीं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मित्र कहते हैं कि आप यह काम कर रहे हो उन्हें पता नहीं। दरअसल, राजनीति का नियम यह है कि 1 रुपये का काम करना और 10 रुपये की पब्लिसिटी करना। पर हमने यहां 10 रुपये का काम किया, 1 रुपये की भी जानकारी हमने नहीं दी। यह हमारी कमी रही। गडकरी ने कहा कि जल ही जीवन है कि समर्पित भावना के साथ सकारात्मक और निरंतर बनाए रखते हुए ,पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था ने विगत 25 वर्षों से जल संवर्धन एवं भूजल पूनभरण का कार्य निष्ठा पूर्वक किया है। 


भारत-पाकिस्तान जल बंटवारे का किया जिक्र
नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में भारत और पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा कि बंटवारे के बाद तीन नदियां भारत को मिलीं, तीन नदियां पाकिस्तान को मिलीं, हमारे अधिकार का पानी पाकिस्तान में जा रहा है तो मैंने अधिकारियों से कहा कि क्यों नहीं पानी को रोकते। हमारे अधिकार का पानी है। मैंने कहा कि ये पानी रोको, पंजाब, हरियाणा और  कश्मीर के मुख्यमंत्री को बुलाया और मैंने कहा झगड़ा करने की जरूरत नहीं है। इतना पानी पड़ा हुआ है, जो पाकिस्तान में जा रहा तब मैंने पंजाब हरियाणा कश्मीर के मुख्यमंत्री का साइन लेकर उस पानी को डायवर्ट किया। इससे राजस्थान के आठ जिलों तक पानी मिलेगा ,पंजाब ,हरियाणा को पानी मिलेगा।

पानी ही किसान के जीवन को बदल सकता है: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में संबोधन करते हुए कहा कि दौड़ने वाले पानी को चलने के लिए लगाओ, चलने वाले पानी को रुकने के लिए लगाओ, रुके हुए पानी को जमीन को पीने के लिए लगाओ, गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में, घर का पानी घर में, यदि हम करेंगे तो गांव की गरीबी दूर होगी, अब गांव के लोग दो-दो फसल लेने लगे है, कुछ जगह पर तीन-तीन फसल लेने लगे। इससे सोशल इकोनॉमिक्स सिनेरियो बदल गया, पानी ही किसान के जीवन को बदल सकता है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत