हत्याकांड का खुलासा :पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, आरोपी पति गिरफ्तार 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नागदा। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा के समीप गांव टुटियाखेडी में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कया। पुलिस ने 25 वर्षीय महिमा उर्फ साक्षी की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इस हत्याकांड में पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी पति बापूसिंह पिता रूपसिंह राजपूत निवासीीगांव टुटियाखेडी को हिरासत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिमा की मौत 8 दिसंबर 2025 की शाम 4.30 बजे से 9 दिसंबर की रात करीब 3.30 बजे के बीच हुई।

 भीषण गर्मी, मुख्यमंत्री बोले- अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान ये खबर भी पढ़े :  भीषण गर्मी, मुख्यमंत्री बोले- अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान

मर्ग क्रमांक 75/25 की जांच के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पति ने गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल नहीं पहुंचाया, न ही पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में महिला को घर पर ही रखा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में खुलासा
महिला पंचों की उपस्थिति में शव का पंचनामा बनाकर डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतिका की जांघ पर लकड़ी या लोहे की रॉड जैसे कठोर हथियार से वार के निशान थे। डॉक्टरों की राय में मौत मारपीट के कारण हुई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतिका अपने घर से कुछ दूरी पर किराना दुकान चलाती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

बेटी का बयान
मृतिका की बेटी राधिका ने भी पुलिस को बताया कि उसके पिता उसकी मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे, जिससे मामला और मजबूत हो गया।

घटनास्थल का निरीक्षण रतलाम एफएसएल अधिकारी द्वारा किया गया। समस्त भौतिक, वैज्ञानिक, चिकित्सकीय साक्ष्य, एफएसएल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि महिमा उर्फ साक्षी की हत्या उसके पति ने की।

इन सभी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बापूसिंह राजपूत के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर आरोपी बापूसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है।

आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, अस्पताल में घायलों की लगी लंबी कतारें  ये खबर भी पढ़े : आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, अस्पताल में घायलों की लगी लंबी कतारें 

ट्रॉली बैग में 13 पैकेट बनाकर लाया 10 करोड़ का गांजा,एयरपोर्ट पर गिरफ्तार   ये खबर भी पढ़े : ट्रॉली बैग में 13 पैकेट बनाकर लाया 10 करोड़ का गांजा,एयरपोर्ट पर गिरफ्तार  

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह