भीषण गर्मी, मुख्यमंत्री बोले- अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान

खजुराहो और नौगांव में पारा 46 डिग्री के पार

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और अधिक गर्मी से होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने और बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार देर शाम एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश के विभिन्न भागों में तापमान के लगातार बढ़ने और दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयों के बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों से अधिक से अधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेशवासियों से स्वयं और विशेष रूप से बच्चों को हाइड्रेटेड बने रहने और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ वॉटर बॉटल रखने पर जोर दिया है। उन्होंने प्यासे व्यक्तियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके में पेयजल की व्यवस्था रखने वाले सेवाभावी नागरिकों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड आदि स्थानों पर यात्रियों को पानी पिलाने वाले सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार को खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दतिया 45.7 डिग्री पारे के साथ प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। रीवा में 45.4 डिग्री, दमोह में 45.2 डिग्री, राजगढ़-टीकमगढ़ में 45 डिग्री, सतना में 44.9 डिग्री, मंडला, नरसिंहपुर-श्योपुर में 44.6 डिग्री, सागर-रायसेन में 44.4 डिग्री, मलाजखंड में 44.2 डिग्री और गुना में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.5 डिग्री, जबलपुर में 43 डिग्री, भोपाल में 43.6 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री और उज्जैन में 41.8 डिग्री पारा रहा। देवास जिले में इंदौर-बैतूल हाईवे पर गर्मी की वजह से चार्टर्ड बस का टायर फट गया। बस में आग लग गई। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था। ड्राइवर-हेल्पर समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। डिंडौरी में शाम साढ़े 6 बजे आंधी चली। हल्की बारिश हुई।

भोपाल में दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। लिंक रोड नंबर-1 और शौर्य स्मारक के पीछे की मशहूर “ठंडी सड़क” पर भी गर्मी का असर दिखा। बाइक सवार चेहरे ढंककर और फुल कवर जैकेट पहनकर निकले। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में शिकंजी, नींबू पानी और सोडा की मांग बढ़ गई है।

टीकमगढ़ में बुधवार को 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम शुष्क रहा और ह्यूमिडिटी करीब 17 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। पन्ना में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहक कम पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार अशोक कुमार जड़िया और शाकिर खान ने बताया कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

ओरछा में भीषण गर्मी के बावजूद रामराजा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। लोग गमछे और पानी की बोतलों से गर्मी से बचने की कोशिश करते नजर आए। मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में दोपहर में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। शाजापुर में तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में सड़कें और बाजार लगभग सूने रहे। सतना में नौतपा के तीसरे दिन भी तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस बना रहा। रात का तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने से लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में लू के कारण बाजारों और चौराहों पर आवाजाही काफी कम दिखाई दी।

उमरिया जिले में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में बाजार और सड़कें लगभग खाली नजर आईं।

इंदौर में बुधवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकलने के बावजूद नौतपा में इस बार झुलसाने वाली गर्मी का असर फिलहाल कम दिखाई दे रहा है। तापमान में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन गर्म हवाओं की जगह हवा में नमी ज्यादा महसूस की जा रही है। इसी वजह से लोगों को तेज गर्मी से ज्यादा उमस और चिपचिपाहट परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने और हल्के बादलों की आवाजाही के कारण लू का असर कम हुआ है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा पानी पीने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है।

ग्वालियर- गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा, कामकाज पर भी असर
ग्वालियर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। तेज गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और गर्मी का असर लोगों के कामकाज पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब लोग जरूरी काम के लिए सुबह और शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी