अचानक भरभराकर गिरी इमारत, हादसे में व्यक्ति की मौत, मलबे में कई लोग फंसे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

यहां स्थित तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक व्यक्ति की मौत होने की खबर आ रहीं हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मलबे में 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष ये खबर भी पढ़े :  भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया।

शहडोल: घर के भीतर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का खून से लथपथ शव , जांच में जुटी पुलिस   ये खबर भी पढ़े : शहडोल: घर के भीतर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का खून से लथपथ शव , जांच में जुटी पुलिस

वहां उनका उपचार जारी है। वहीं, अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान स्वयं मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

जबलपुर जिले में शासन को 55 लाख की हानि पहुंचाने वाले 17 आरोपियों पर एफआईआर ये खबर भी पढ़े : जबलपुर जिले में शासन को 55 लाख की हानि पहुंचाने वाले 17 आरोपियों पर एफआईआर

उनके साथ कोतमा तहसीलदार दशरथ सिंह, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि बिल्डिंग लगभग 10 साल पुरानी है। लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे। अचानक भरभरा कर गिरने से लॉज में मौजूद लोग और मजदूर दब गए।

एसईसीएल जमुना, कोतमा से रेस्क्यू दल बुलाया गया है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू करेगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि अंदर कितने लोग दबे हैं। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

नगर पालिका की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव प्रयास कर रहा है कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत का हिस्सा गिरा है उसके पास नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान की गई अंडरग्राउंड खुदाई से पुरानी इमारत की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूरी बनाए रखें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

फिलहाल सभी की निगाहें जारी राहत कार्य पर टिकी हुई हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बचावकार्य में 100 से ज्यादा लोग लगे
कोतमा थाना प्रभारी रत्नंबर शुक्ला ने बताया कि लॉज के ठीक बगल में स्थित एक मकान है। मकान में अंडरग्राउंड खुदाई का काम चल रहा था।

इसी दौरान यह हादसा हुआ। बचाव कार्य में 100 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं। मलबे के नीचे 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक एक महिला को बचाया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

कौशाम्बी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर के समीप आयोजित "गांव...
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त...