30 साल से नहीं बनी सड़क, कीचड़ में धान रोपकर जताया आक्रोश

ग्रामीण बोले-चल नहीं सकते तो फसल ही उगा लेंगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • बारिश में बदहाल सड़क, कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे बाइक सवार

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से विकास के दावों पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। 30 वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने अब अनोखे तरीके से विरोध जताया। सड़क पर भरे कीचड़ में ग्रामीणों ने धान के पौधे रोपकर अपना आक्रोश जाहिर किया। इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानिकपुरी के ग्राम कारीगड़हरी का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में यहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और फिसलन के कारण बाइक सवारों के गिरकर घायल होने की घटनाएं भी होती हैं।

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा ये खबर भी पढ़े : खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

सड़क पर ही धान रोपने उतर आए ग्रामीण
लगातार परेशानी झेलने के बाद गांव के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चियां हाथों में धान के पौधे लेकर सड़क पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कीचड़ से भरी सड़क पर ही धान की रोपाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क पर चलना ही मुश्किल है और लंबे समय से उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने सरकार और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यह तरीका अपनाया है।

'जब से पैदा हुए हैं, तब से यही कीचड़ देख रहे'
गांव के युवा सुरेश सिंह गोंड ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि जब से उन्होंने होश संभाला है, तब से सड़क की यही स्थिति देख रहे हैं। उनके मुताबिक बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। बेमौसम बारिश होने पर भी गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीण ने कहा कि उनके पिता की पीढ़ी से लेकर अब तक ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए प्रशासन, सरपंच, सरकार और स्थानीय विधायक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विरोध के दौरान तंज कसते हुए कहा कि जब वे सड़क पर चल ही नहीं सकते तो शायद यहां धान की फसल ही उग जाए और सरकार को शर्म आए, जिसके बाद सड़क का निर्माण हो सके।

कुछ दिन पहले नदी पार करते बच्चों का वीडियो हुआ था वायरल
कारीगड़हरी गांव पहले भी बदहाल आवागमन को लेकर चर्चा में आ चुका है। कुछ समय पहले यहां बच्चों के नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीणों के इस प्रदर्शन ने गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल फिर खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सड़क की हालत के कारण बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की आवाजाही और जरूरी कामों के लिए बाहर जाना तक मुश्किल हो जाता है।

प्रशासन ने जल्द सड़क बनवाने का दिया भरोसा
मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जनपद पंचायत करकेली के सीईओ हिमांशु सिंह ने वीडियो देखने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद इंजीनियर को मौके पर भेजकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद स्टीमेट तैयार होने के आधार पर सड़क निर्माण जल्द कराने की बात कही गई है।

विकास के दावों के बीच उठे सवाल
ग्रामीणों का यह प्रदर्शन ऐसे समय सामने आया है जब प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार योजनाओं और उपलब्धियों का दावा किया जाता है। कारीगड़हरी की सड़क की स्थिति ने इन दावों के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस अनोखे विरोध के बाद प्रशासन की कार्रवाई कितनी जल्दी जमीन पर दिखाई देती है और तीन दशक से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को आखिर कब पक्की सड़क की सुविधा मिलती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को  नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों में तेंदुओं की सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सोमवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर