राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जांच शुरु

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर- इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे की है। स्टेट हाईवे 752-सी पर संडावता और खंजरपुर के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी, जि‍समें सवार मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

देश में पहली बार मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग ये खबर भी पढ़े : देश में पहली बार मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग

शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने सड़क किनारे बाइक और खेत में शव पड़े देखे। ग्रामीणों ने तत्काल छापीहेड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान छतरसिंह (36) पुत्र सिद्धनाथ नागर निवासी बरखेड़ा थाना खिलचीपुर और उनकी मां लक्ष्मीबाई नागर (65) के रूप में हुई है। बताया गया कि मां-बेटा ग्राम चिड़वालिया में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

हादसे में मृत छतरसिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटियां (15 और 8 वर्ष) तथा 10 वर्ष का एक बेटा शामिल है। ग्रामीणों और परिजनों में घटना को लेकर गहरा शोक है। पुलिस मामले की जांच कर फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जबलपुर: नाजिया इलाही खान पर जीरो एफआईआर दर्ज, पैगंबर पर कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

जबलपुर। स्वयं को 'सनातनी मुस्लिम' बताने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ जबलपुर के हनुमानताल थाने में...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: नाजिया इलाही खान पर जीरो एफआईआर दर्ज, पैगंबर पर कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मानसिक रूप से कमजोर (दिव्यांग) लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

टोरंटो। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऐतिहासिक गोल और अतिरिक्त समय में गोंकालो रामोस के विजयी हेडर की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग