संत और सनातन संस्कृति ही समाज को दिखाते हैं सही दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर में प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जैन धर्म के "जियो और जीने दो" के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर दिया विशेष बल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा और संतों का सान्निध्य कई जन्मों के पुण्य के बाद ही प्राप्त होता है। संत और भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि जीवन का प्रत्येक क्षण और व्यवस्था का प्रत्येक कण लोक-कल्याण के लिए सदुपयोग में आना चाहिए। मानवता और जीव मात्र के प्रति करुणा भाव रखना ही हमारी संस्कृति का आधार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर में जैन समाज के 'प्रतिष्ठा महोत्सव' एवं 'लाभार्थी बहुमान समारोह' को बतौर मुख्य मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमर धरोहर बताते हुए कहा कि ईश्वर संतों के माध्यम से ही समाज को मार्ग भटकने से बचाते हैं। उन्होंने जैन धर्म के "जियो और जीने दो" के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'प्रतिष्ठा महोत्सव' एवं 'लाभार्थी बहुमान समारोह' में शामिल होकर गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद्विजय हितेश्चन्द्रसूरीश्वरजी महाराज साहिब का भावपूर्ण पूजन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहनखेड़ा तीर्थ से अपने आत्मीय और गहरे जुड़ाव को भी साझा किया। उन्होंने रोचक ढंग से उल्लेख किया कि आचार्यश्री ने इस पावन तीर्थ का नाम उनके नाम (मोहन) पर ही रखा है, जो उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत आनंद और गौरव का विषय है। उन्होंने मोहनखेड़ा तीर्थ को न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए श्रद्धा एवं आस्था का एक प्रमुख केंद्र बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार होता है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए समस्त ट्रस्टी परिवार और आयोजन समितियों को बधाई दी और आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

आचार्यश्री हितेश्चन्द्रसूरीश्वरजी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सरल स्वभाव और धर्म के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की प्रशंसा की। आचार्यश्री ने कहा कि जब शासन और साधना का समन्वय होता है, तभी राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार वे जनसेवा के कार्यों में संलग्न हैं, उसी प्रकार धर्म और संस्कृति के संरक्षण में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण है। आचार्यश्री ने प्रतिष्ठा महोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे आयोजन आत्मा की शुद्धि और समाज में सद्भावना बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर अडिग रहने और जीव मात्र के प्रति करुणा भाव रखने की प्रेरणा दी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा...
राष्ट्रीय 
युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर से जुड़ी जमीन खरीद-फरोख्त में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

भारत-कोरिया रिश्तों को नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जयशंकर ने दिया जोर

जेजू फोरम में वैश्विक दक्षिण को अधिक अवसर देने की पैरवी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-कोरिया रिश्तों को नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जयशंकर ने दिया जोर

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर से जुड़ी जमीन खरीद-फरोख्त में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन के उस पत्रजात पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रशासन को इस वर्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं