नर्मदापुरम: नगर पालिका सभापति के बेटे पर चाकू से हमला, चेहरे पर आए 15 टांके

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इटारसी । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में शुक्रवार देर रात फोरलेन हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है।

सिगरेट मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद में 4-5 बदमाशों ने नगर पालिका सभापति मीरा यादव के बेटे आकाश यादव और ढाबे के एक कर्मचारी तुलसी अहिरवार पर चाकू और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। हमले में आकाश यादव के चेहरे पर कान से लेकर मुंह तक गंभीर चोट आई है।

मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

इलाज कर रहे डॉ. आर. दयाल के अनुसार, चेहरे पर गहरा घाव होने के कारण करीब 12 से 15 टांके लगाए गए हैं और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं, कर्मचारी तुलसी अहिरवार की जांघ और कूल्हे पर चाकू के वार किए गए हैं, साथ ही लाठियों से मारपीट के कारण उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। दोनों का उपचार फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि प्राथमिक जांच में हमलावरों की पहचान मिंटू और शंभू सहित उनके अन्य साथियों के रूप में हुई है। मिंटू नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है।

एक दिन पहले भी इसी ढाबे पर आकाश और इन युवकों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

पीड़ित आकाश यादव ने बताया कि बदमाशों ने सिगरेट की मांग को लेकर बहस शुरू की और देखते ही देखते हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है कि हाईवे किनारे संचालित होने वाले इन ढाबों पर रात के समय होने वाली गतिविधियों और आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड का क्या संबंध है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती पीड़ितों ने फिलहाल विस्तृत बयान देने से इनकार किया है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

प्रतापगढ़। गुरुवार से शनिवार तक टेट की परीक्षा के चलते प्रतापगढ़ शहर में यातायात ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजारों...
प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

नूरजहां आम : : आम को फलों का राजा कहा जाता है. देश में अलग-अलग वैरायटी के बहुत सारे आम...
खेती-बाड़ी 
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी का विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता...
उत्तराखंड 
 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

नैनीताल:उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों पर संज्ञान लिया है।...
राज्य  उत्तराखंड 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के नाबालिग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन...
उत्तर प्रदेश 
 “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज