आईएसएसएफ विश्व कप: मप्र की बेटी नीरू ढंडा ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा

अल्माटी में ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश और प्रदेश का गौरव

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की बेटी नीरू नीरू ढंडा ने आईएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल पदक अपने नाम किया, बल्कि उन्होंने विश्व मंच पर तिंरगा लहराकर देश-प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शूटिंग शॉटगन अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीरू ढंडा ने कज़ाकस्तान के अल्माटी में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक अर्जित किया। यह प्रतियोगिता 02 मई से 11 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है।

ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को कांस्य पदक
उन्होंने बताया कि ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत की ओर से मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग शॉटगन अकादमी की खिलाड़ी नीरू ढंडा एवं विवान कपूर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने मुकाबले में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को पदक दिलाया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की सहभागिता
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2026 में विभिन्न देशों के विश्व स्तरीय निशानेबाजों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन करते हुए शूटिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग शॉटगन अकादमी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था एवं खिलाड़ियों की मेहनत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

खेल मंत्री सारंग ने दी शुभकामनाएँ
मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू ढंडा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना प्रदेश एवं देश दोनों के लिए गर्व का विषय है। मंत्री सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। यह उपलब्धि प्रदेश में शूटिंग खेल के विकास, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

मालाखेड़ा रोड पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर। युवक दिनेश की मौके पर मौत, माता-पिता गंभीर घायल। घायलों का...
राजस्थान 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

उत्तर प्रदेश

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है