मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत और 37 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उमरिया/भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं की भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण परिवार सहित तिवनी जंगल में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर के पास तिवनी गांव की पुलिया पर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही उमरिया जिले के पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान ये खबर भी पढ़े : मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान

इसके बाद सभी को 108 एम्बुलेंस की मदद से पाली अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। शाम को लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 41 लोग सवार थे। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें दो ग्रामीणों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

मृतकों की पहचान पड़मनिया निवासी घनश्याम गोड़ (45), सहबल बैगा (55) पुत्र गल्ली राम, निवासी गिजरी, अनूपपुर, भूपत सिंह (50) निवासी पड़मनिया एवं बीर सिंह (60) निवासी गिजरी) के रूप में हुई है।

हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे बताए गए हैं। कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर रात तक भीड़ लगी रही।

पाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा लोग तो सवार नहीं थे। अधिकारियों ने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

स्टेशनों पर जलभराव रोकने के DRM ने दिए निर्देश लखनऊ। 16 जुलाई, 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

   बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

   बदायूं। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर भरण पोषण को लेकर प्रशासन की ओर से संचालित योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से जनपद में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल...