शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो छात्र घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के कटारा हिल्स इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब पार्टी के दौरान शोर-शराबे से परेशान होकर समझाने गए दो छात्रों पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय वासु गुप्ता और 21 वर्षीय अंशु तेज पाटिल सेज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वासु बीबीए थर्ड ईयर और अंशु बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है। दोनों साथी छात्रों के साथ सेज सनसिटी फेज-1 कॉलोनी में रहते हैं। रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज में रहने वाले सुधांशु सिंह और उसके साथी अक्सर कॉलोनी के छात्रों से मिलने आते हैं।

देर रात सभी शराब पार्टी कर शोर-शराबा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे अन्य छात्र परेशान थे। स्थिति को शांत करने के उद्देश्य से वासु और अंशु अपने साथियों के साथ आरोपियों को समझाने पहुंचे, लेकिन बात बिगड़ गई और विवाद बढ़ गया।

तीन राउंड फायरिंग, दो छात्रों को लगी गोली
आरोप है कि विवाद के दौरान सुधांशु सिंह ने देशी पिस्टल से तीन राउंड फायर किए। एक गोली वासु गुप्ता के कंधे में लगी, जबकि दूसरी गोली अंशु तेज पाटिल के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नौतपा की शुरुआत, मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, 5 जिलों में रेड अलर्ट ये खबर भी पढ़े : नौतपा की शुरुआत, मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, 5 जिलों में रेड अलर्ट

दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

दोस्तों के साथ घूमने आई युवती ने तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाला सुरक्षित ये खबर भी पढ़े : दोस्तों के साथ घूमने आई युवती ने तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाला सुरक्षित

जाते-जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जांच जारी, सुरक्षा पर उठे सवाल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक अक्सर कॉलोनी में आकर देर रात तक पार्टी करते थे, जिससे पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ईडी ने मप्र में दो अलग-अलग मामलों में कुर्क की कुल 85.45 करोड़ रुपये की संपत्ति ये खबर भी पढ़े : ईडी ने मप्र में दो अलग-अलग मामलों में कुर्क की कुल 85.45 करोड़ रुपये की संपत्ति

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह