फिर बढ़ेगी ठंड, प्रदेश के ऊपर सक्रिय हैं दो मौसम सिस्टम, फिलहाल सर्दी से राहत

कटनी का करौंदी सबसे ठंडा, बड़े शहरों में इंदौर में तापमान सबसे कम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से लोगों को आंशिक राहत मिली है। लगातार दो रातों में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री तक बढ़ा है। दिन के समय धूप भी निकल रही है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। फिलहाल मध्य प्रदेश के ऊपर दो मौसमीय सिस्टम सक्रिय हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 21 जनवरी को एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम का असर मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी पड़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन आने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस तीव्र हो सकता है। ऐसे में बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो-तीन दिनों में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

मध्य प्रदेश: सभी जिलों में आज मेगा अपार आईडी दिवस, पालकों की सहभागिता सुनिश्चित ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: सभी जिलों में आज मेगा अपार आईडी दिवस, पालकों की सहभागिता सुनिश्चित

सोमवार रात प्रदेश में सबसे कम तापमान कटनी के करौंदी में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 8.2 डिग्री तक गिरा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 7.7 डिग्री, खजुराहो में 8 डिग्री, मंडला और राजगढ़ में 8.4 डिग्री, दतिया में 9 डिग्री और पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी... ये खबर भी पढ़े : मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...