भाेपाल: बहन की शादी से पहले किशोर ने फंदे पर लटककर दी जान, पसरा मातम
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित अन्ना नगर, बीएचईएल इलाके में रविवार को एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले महीने मृतक की बहन की शादी की है, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करण (16) पुत्र मौहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 18 जून को उसकी बहन की शादी तय थी। रविवार सुबह करण ने अपने पिता मौहर सिंह और बहन से फोन पर बातचीत की थी।
पिता के अनुसार, बातचीत के दौरान करण ने कहा, “सॉरी, मैं शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा।” उस समय किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पिता ने बताया कि कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा बेटे को फोन लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।
ये खबर भी पढ़े : इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभइसके बाद छोटे बेटे ने घटना की जानकारी दी। परिजन जब घर पहुंचे तो करण कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के मुताबिक, घटना के समय सभी सदस्य अशोका गार्डन स्थित दूसरे घर में मौजूद थे।
मृतक करण ने 9वीं तक पढ़ाई की थी और सुबह के समय दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी पर काम करता था। आसपास के लोगों के मुताबिक वह शांत स्वभाव का था। सूचना मिलने पर गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तौमर ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटनास्थल से किशोर का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो डिस्चार्ज अवस्था में मिला है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
