तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, 30 फीट तक घसीटा, मौके पर ही हुई मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद महिला बस के टायर में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय करीब 30 फीट तक उसे घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पेपर लीक मामले में सिंधिया बोले, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ये खबर भी पढ़े : पेपर लीक मामले में सिंधिया बोले, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह लगभग सवा 10 बजे की है। जौरा से मुरैना की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक एमपी 06 पी 1655 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिला राहगीर को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद महिला बस के नीचे टायर में फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान बरी पुरा निवासी कमला बघेल (40), पत्नी उत्तम बघेल के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।

घटना के समय मृतका के साथ मौजूद उनकी साथी सुनीता ने बताया, “हम सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस आई और कमला को टक्कर मार दी। हम लोग जोर-जोर से चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी।

वह उन्हें घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, बस को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग का पहला पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न, पूर्व छात्र परिषद का गठन

गुवाहाटी। गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित एवं सन् 1957 में स्थापित संस्कृत विभाग का प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन...
राष्ट्रीय 
गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग का पहला पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न, पूर्व छात्र परिषद का गठन

असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 जिलों के 1.36 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या पहुंची 85

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी पांच जिलों की 136203 आबादी प्रभावित है। इस बीच तीन और शव मिले...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 जिलों के 1.36 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या पहुंची 85

एमपी में कमजोर पड़ा मानसून, 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश; 5 अगस्त से बदल सकता है मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से पीछे चल रही है। प्रदेश में अब तक औसतन...
मध्य प्रदेश 
एमपी में कमजोर पड़ा मानसून, 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश; 5 अगस्त से बदल सकता है मौसम

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

भाेपाल। सावन माह का पहला सोमवार मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के...
मध्य प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 'नारी शक्ति' का जलवा, भारत के 13 में से 8 स्वर्ण महिलाओं ने जीते

नई दिल्ली। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी ताकत देश की महिला खिलाड़ियों...
खेल 
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 'नारी शक्ति' का जलवा, भारत के 13 में से 8 स्वर्ण महिलाओं ने जीते

उत्तर प्रदेश

सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बाराबंकी। सावन मास के प्रथम सोमवार पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में आस्था का अभूतपूर्व...
उत्तर प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है। श्रावण मास के पहले सोमवार पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ