बड़ागांव सड़क हादसा, बस पलटने से 11 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस के पलट जाने से 11 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बड़ागांव रोड पर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान हुई। बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई को मामूली चोटें लगी हैं।

पेशाब का बहाना, पुलिस को चकमा, हिरासत से भागे 3 आरोपी, 2 दबोचे गए, मुख्य आरोपी फरार ये खबर भी पढ़े : पेशाब का बहाना, पुलिस को चकमा, हिरासत से भागे 3 आरोपी, 2 दबोचे गए, मुख्य आरोपी फरार

हादसे की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

टीकमगढ़ तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि महाकाल कंपनी की यह बस अचानक अनियंत्रित होकर गौगाबेर हनुमान मंदिर के पास पलट गई। हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, टीकमगढ़ एसडीओ राहुल कटरे ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। उनका कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर: समझौते के लिए घर से निकला मजदूर मृत मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

बहराइच में कट्टे की नोक पर बीसी संचालक से 2.53 लाख की दिनदहाड़े लूट

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर मंगलवार काे...

हाथरस में बड़ा हादसा, बाजरा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, किसान की मौत

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद के किसान सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश 

नौकरी ढूंढ़ने नहीं, नौकरी देने की सोच पैदा कर रहा 'यूथ अड्डा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। आज की युवा पीढ़ी नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस...

अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर निखिल यादव उर्फ हैप्पी घायल अवस्था में गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...