बहराइच में कट्टे की नोक पर बीसी संचालक से 2.53 लाख की दिनदहाड़े लूट

पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर मंगलवार काे बड़ी लूट की। नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) संचालक को रोककर कट्टे की नोक पर करीब 2.53 लाख रुपये की नकदी, बीसी मशीन और बैग लूट लिया तथा मौके से फरार हो गए।

अयोध्या प्रसाद शुक्ला पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर शुक्ला, निवासी राम उगर पुरवा, मौजा शिवदहा, थाना पयागपुर, मर्सिडीज चौराहा पर बीसी संचालन करते हैं। मंगलवार सुबह वह खजूरी स्थित इलाहाबाद बैंक से बैंक संबंधी कार्य पूरा कर वापस लौट रहे थे। बताया गया कि वह शायरी गांव होते हुए नहर मार्ग से जैसे ही सेवढ़ा गांव के पास पहुंचे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

 जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, कमिश्नर कोर्ट से आजम खान की यूनिवर्सिटी को अंतरिम राहत ये खबर भी पढ़े :  जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, कमिश्नर कोर्ट से आजम खान की यूनिवर्सिटी को अंतरिम राहत

आरोप है कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर कट्टा सटाकर बैग और बीसी मशीन छीन ली। बैग में 2,53,000 रुपये की नकदी रखी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा बदमाशों की तलाश के लिए संभावित मार्गों पर पुलिस सक्रिय हो गई है।

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक लूट की घटना के बाद क्षेत्र के बीसी संचालकों, व्यापारियों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शीघ्र खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह...
उत्तर प्रदेश 
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः  आन्दोलन की चेतावनी

शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाईकोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन...
राष्ट्रीय  राज्य 
शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाईकोर्ट

बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक गारमेंट्स...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सम्वर्धन कार्यक्रम साहित्य, संगीत...
उत्तर प्रदेश 
साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

उत्तर प्रदेश

जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह...
उत्तर प्रदेश 
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः  आन्दोलन की चेतावनी

बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक गारमेंट्स...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सम्वर्धन कार्यक्रम साहित्य, संगीत...
उत्तर प्रदेश 
साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती - जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाडा़ पर आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन