बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज क्षेत्र में बाघ के हमले से दहशत फैल गई है। ग्राम पनपथा में शनिवार देर रात एक बाघ घर में घुस आया और हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान फूल बाई पाल (48) पत्नी पहलू पाल निवासी ग्राम पनपथा के रूप में हुई है। घटना शनिवार देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। वहीं खेरवा टोला में भी बाघ के हमले में दशईया पाल समेत चार लोग घायल हुए हैं।

वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

रविवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

ग्रामीणों ने रेंजरों को घेरा
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और सिर पर भी चोट लगी।

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

किसी तरह उन्हें वहां से बाहर निकाला गया। इसी दौरान महिला रेंजर अंजू वर्मा को भी ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की घटना सामने आई। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

कांग्रेस नेत्री पहुंचीं मौके पर
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री एवं जनपद सदस्य रोशनी सिंह धुर्वे मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराने और महिला रेंजर को मुक्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद
पनपथा क्षेत्र के एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने रविवार को बताया कि फिलहाल प्रशासन कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद काफी देर तक महिला का शव घर के अंदर पड़ा रहा और बाघ आसपास ही मौजूद था। सूचना मिलने पर इंदवार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में सक्रिय तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम के असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा: लखनऊ में हाई अलर्ट, शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा और 24 घंटे निगरानी

लखनऊ। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा: लखनऊ में हाई अलर्ट, शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा और 24 घंटे निगरानी