नगर निगम की कार्यशैली से नाराज वार्ड पार्षदों ने दिया धरना, दी आंदोलन की चेतावनी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

देवघर। नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली से नाराज़ वार्ड पार्षदों ने सोमवार को निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई। धरना के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद सह वर्तमान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया झा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्षदों की यह लड़ाई आम जनता के हक के लिए है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति बदहाल है। जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है, न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरा उठाव की समुचित व्यवस्था है। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच जिम्मेदारी टालने का खेल चल रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं।

पार्षदों ने पेयजल संकट को भी गंभीर मुद्दा बताया। उनका कहना था कि हर साल गर्मी आते ही पानी की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात में सुधार क्यों नहीं हो रहा, जबकि दूसरी ओर 10 प्रतिशत होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिया गया है।

धरने में शामिल महिला पार्षदों ने भी अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं करा पा रही हैं, जिससे जनता में आक्रोश है। कभी सफाई कर्मियों की कमी तो कभी गाड़ियों की अनुपलब्धता का हवाला दिया जाता है। साथ ही नगर आयुक्त के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया गया। पार्षदों ने नगर प्रशासक से सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जंतर-मंतर पर चला ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’, पुलिस ने हिरासत में लिया

लोग बैनर, पोस्टर और भगवा झंडे लेकर लगाये नारे नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को ‘रिजर्वेशन हटाओ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर पर चला ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

खांसी-जुकाम के मौसम के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बच्चों की सुरक्षा...
राष्ट्रीय 
बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी