चतरा में कोल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती,16 कोल वाहनों पर 59 हजार का जुर्माना
स्थानीय लोगों ने अभियान का किया स्वागत
- कोल और फ्लाई ऐश वाहनों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा।
- स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य।
- नियम उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई।
चतरा। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने सोमवार को टंडवा-पिपरवार मार्ग स्थित पांडेय मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान एसएलडी (स्पीड लिमिट डिवाइस) स्पीड गवर्नर की जांच की गई। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर 16 कोल वाहनों पर कुल 59,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान करीब 40 वाहन मालिक मौके पर पहुंचे और लगाए जा रहे जुर्माने का विरोध किया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने उन्हें बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से कोल एवं फ्लाई ऐश परिवहन में लगे वाहनों की अधिकतम गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है और सभी वाहनों में एसएलडी-स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने वाहन मालिकों को अविलंब स्पीड गवर्नर लगाने का निर्देश दिया। इधर, बेलगाम कोल वाहनों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप है। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
