सब रजिस्ट्रार हत्याकांड : पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, हिरासत में छह आरोपित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रामगढ़। गिरिडीह जिले के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के मामले में उनकी पत्नी रीता कुमारी ने मांडू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रबोध गांव निवासी रीता कुमारी ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनके पति मंगलवार को मांडू थाना क्षेत्र के हुवाग स्थित सियारी टांड़ में अपनी जमीन पर लगे बोरिंग और सबमर्सिबल पंप देखने गए थे।

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन ये खबर भी पढ़े : कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन

इसी दौरान गांव के रामू साव उर्फ ज्ञानी साव, विष्णु कुमार, संतोष साव उर्फ पप्पम, पूजा देवी, रूबी देवी, शकुंतला देवी, विनय कुमार और डोली कुमारी सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने डंडों और ईंटों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रीता कुमारी ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम की साजिश में हुवाग गांव के हेमंत पांडे और दिनेश्वर साव भी शामिल थे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना गांव की रहने वाली बबीता देवी की मौजूदगी में हुई। शिकायत के अनुसार, हत्या के बाद आरोपित वहां मौजूद लोगों को धमकी देते हुए मौके से अपने-अपने घरों की ओर फरार हो गए।

इस बीच, घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग बालेश्वर पटेल पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में कुछ लोग ईंट और डंडों से उनकी पिटाई करते नजर आते हैं, जबकि घटनास्थल पर कुछ महिलाओं की मौजूदगी भी दिखाई देती है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

जोधपुर। शहर की चर्चित लेडी डॉन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उस पर मध्यप्रदेश के एक हैड...
राजस्थान 
लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके स्थित रोड क्रमांक ११ पर मंगलवार को दोपहर में यूनिवर्सल हाईस्कूल की स्कूल बस पर...
महाराष्ट्र 
दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबले...
उत्तर प्रदेश 
बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

उत्तर प्रदेश

बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबले...
उत्तर प्रदेश 
बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद

बहराइच। सोमवार को विचपरी पुल से छलांग लगाने वाले प्रेमी प्रेमिका में से पुलिस ने प्रेमिका का शव मंगलवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद